फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   'Tiranga Yatra' taken out across the district; message of patriotism conveyed.

Mirzapur News: जिले भर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Thu, 13 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
'Tiranga Yatra' taken out across the district; message of patriotism conveyed.
यह फोटो विज्ञापन से संबंधित खबर है, फोटो सहित प्रकाशित करने की कृपा करें।
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा गांव और शहर
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को नगर पालिका परिषद समेत विभिन्न कस्बों और बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर में यात्रा का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने किया। सभासदों, पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। लोगों से 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस दौरान ईओ जी. लाल, नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हलिया: भाजपा हलिया मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी की ओर से डीजे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नहर से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

जिगना: भाजपा गैपुरा मंडल में गैपुरा कार्यालय से भटेवरा तक अमर सपूतों की याद में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने तिरंगा यात्रा में भटेवरा से गैपुरा चौराहा तक भाग लिया। मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, संयोजक रवि पांडेय व संतोष दुबे आदि रहे। छानबे मंडल में श्रीनिवास धाम से हरगढ़ तक तिरंगा यात्रा विधायक रिंकी कोल और प्रमुख सुमन सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवां: मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली, जो श्री हनुमत् बालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर फिर से विद्यालय परिसर पहुंची। मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य रहीं। दूसरी ओर भाजपा मझवां मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में जमुआं बाजार से नारायणपुर गेट तक भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
लालगंज: जिला मंत्री रोहित तिवारी के नेतृत्व में मिलिट्री ग्राउंड स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर से मंगलवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सीखड़: मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल के नेतृत्व में यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से बगहा गेट होते हुए खैरा आजाद चौक पहुंची, जहां महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन हुआ। करीब एक किलोमीटर की यात्रा में श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरा के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों, क्षेत्रीय जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि विजय वर्मा और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह रहे।
चुनार: भाजपा नगर मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला मंत्री आलोक सिंह के नेतृत्व में किला परेड ग्राउंड से निकली यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। नगर मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, जिला प्रतिनिधि चंद्रहास गुप्ता, महामंत्री आलोक कुमार रहे।
पटेहरा: मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा से पहले मड़िहान विधायक ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।
ड्रमंडगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया के नेतृत्व में ड्रमंडगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा फॉरेस्ट ऑफिस के पास से शुरू होकर पुरानी बाजार होते हुए ड्रमंडगंज चौराहे पर समाप्त हुई।
चील्ह: भाजपा कोन मंडल की ओर से पुरजागीर चौराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो कई गांवों का भ्रमण करते हुए दुर्गापुर चौराहा पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा आजादी में शहीद हुए देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यात्रा से नागरिकों में देशप्रेम की भावना जागृत होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित अन्य लोग शामिल रहे।

जमालपुर में चुनार विधायक ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
फोटो-14
जमालपुर। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को देवकली इंटर कॉलेज मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा का नेतृत्व अमित सिंह तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चुनार विधानसभा के विधायक अनुराग सिंह ने हाथ में तिरंगा लेकर बाजार का भ्रमण किया। लोगों का उत्साह बढ़ाया। उमस भरी गर्मी के बावजूद तिरंगा यात्रा में काफी भीड़ रही। इंटर कॉलेज से सिकंदरपुर तक भ्रमण करने के बाद यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। आलोक सिंह, अमित सिंह, धीरज सिंह राजपूत, मनीष सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed