{"_id":"6a7cd5a7b69f49bb8b0719cc","slug":"bdo-pahari-to-be-attached-to-the-commissioners-headquarters-letter-goes-viral-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159269-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध होंगे बीडीओ पहाड़ी, पत्र वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध होंगे बीडीओ पहाड़ी, पत्र वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुक्त ग्राम्य विकास ने भेजा प्रमुख सचिव को पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लॉक के बीडीओ मुनीश कुमार सिंह को आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध करने की बात कही जा रही है। इस संबंध में आयुक्त ग्राम्य विकास का पत्र वायरल हो रहा है, इसमें प्रदेश के चार बीडीओ को संबद्ध करने की मांग की गई है। इसमें बीडीओ पहाड़ी मुनीश कुमार सिंह का भी नाम है।
बीडीओ पहाड़ी का स्थानांतरण पहले रायबरेली हो गया था, लेकिन वह फिर से स्थानांतरित होकर जिले में आ गए और पहाड़ी के बीडीओ बन गए। पत्र में कहा गया है कि सिटी ब्लॉक की महिला प्रधान ने आईजीआरएस पर शिकायत कर उस आदेश को रद्द करने की मांग की, इसके तहत ट्रांसफर जिले में हुआ है। पत्र में कहा गया है कि इस निर्णय से जिले के 12 ब्लॉकों में 13 बीडीओ हो गए हैं। मांग की गई है कि जहां अतिरिक्त बीडीओ हैं, उनके साथ मुख्यालय पर सृजित सभी 43 पदों पर तैनाती की जाए।जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा मुझे पत्र की जानकारी है, लेकिन ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि ऐसा कोई आदेश फिलहाल उनके पास नहीं आया है।