सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the road leading from the main road to the university gate by June 20.

Mirzapur News: 20 जून तक पूरा करें मुख्य सड़क से विवि के गेट तक जाने वाली सड़क

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Complete the road leading from the main road to the university gate by June 20.
विज्ञापन
- मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के निर्माण का मंडलायुक्त और डीएम ने निरीक्षण कर परखी प्रगति
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार को निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने देवरी मड़िहान में पहुंचकर अधिकारियों के साथ परिसर व सभी शैक्षणिक व एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने मजदूरों और राज मिस्त्रियों की संख्या कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। लोक निर्माण विभाग, भवन निर्माण खंड के अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक भवन और एकेडमिक के सभी ब्लॉक अधिकतम 20 जूून तक हर दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि मुख्य सड़क से परिसर तक पहुंच मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वार तथा परिसर के अंदर की सभी सड़क और सीवर को भी 20 जून तक पूर्ण कराएं। कहा कि लेट लतीफी पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के उन्होंने परिसर के मीटिंग हाल में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा भू गर्भ जल विभाग व जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पस के निकट या आस पास पानी की उपलब्धता का सर्वे कर एक सप्ताह के अन्दर आख्या प्रस्तुत करें ताकि बोरिंग कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सकें। उन्होंने कैम्पस में लाइटिंग व पेयजल, विद्युतीकरण और कैंपस लाइटिंग का कार्य प्राथमिकता पर पूरा करने को कहा। परिसर में पौधरोपण के लिए कहा।बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, रजिस्ट्रार मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय राम नरायन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed