लालगंज। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ विश्राम ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, मेहनत और लगन के दम पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी प्रदेश स्तर पर पहचान बना रहे हैं। वह रविवार को गंगा सायर स्थित मां सावित्री बाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली आंशी सिंह एवं जिले की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता बच्चन राम कुशवाहा ने स्वर्गीय पत्नी सुशीला कुशवाहा की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, संविधान की प्रस्तावना एवं डॉ आंबेडकर की प्रतिमा युक्त चित्र के साथ नकद राशि देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जयशंकर यादव, रोहित पांडेय, भगवती प्रसाद, जितेंद्र कुमार, डॉ. अंजनी मौर्य, हेमराज प्रजापति और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।