सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dumper Collides with Trailer After Tire Bursts; Driver and Helper Injured

Mirzapur News: टायर फटने से ट्रेलर से टकराया हाईवा, चालक, खलासी घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dumper Collides with Trailer After Tire Bursts; Driver and Helper Injured
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज के रीवां-मिर्जापुर हाईवे स्थित अतरैला टोल प्लाजा से पहले शनिवार देर रात टायर फटने से अनियंत्रित हाईवा ट्रेलर में टकरा गया।
Trending Videos

हादसे में हाइवा चालक फैजान खान (23) और खलासी आरिफ खान (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरौंधा पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी और क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजवाया। ड्रमंडगंज के महेशपुर निवासी चालक फैजान और खलासी आरिफ मध्य प्रदेश से हाइवा पर गिट्टी लादकर मड़िहान ले जा रहे थे। टोल प्लाजा से पहले अचानक हाइवा का बायां टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। इसमें फैजान व आरिफ घायल हो गए। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा चालक और सह चालक इंजन के हिस्से में फंस गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed