सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   from Additional Statistics Officer's Home

Mirzapur News: अपर सांख्यिकी अधिकारी के घर से नकदी, आभूषण समेत 10 लाख की चोरी, आग लगाने का भी प्रयास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
from Additional Statistics Officer's Home
चील्ह के मुजेहरा में छत पर ग्रील तोड़कर घुसे चोर। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव में शनिवार रात अपर सांख्यकी अधिकारी जगदीश कुमार दुबे के घर में चोरों ने छत की जाली हटाकर ताला तोड़कर 10 लाख के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद और पीतल के बर्तन और 25 कीमती साड़ियां चुरा लीं।
Trending Videos

चोरों ने घर के हर कमरे में कपड़ा जलाकर गैस सिलिंडर खोलकर आग लगाने का भी प्रयास किया। मुजेहरा कला गांव निवासी जगदीश कुमार दुबे विंध्याचल मंडल के अपर सांख्यकी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शनिवार रात आठ बजे लाइट न रहने पर घर मुजेहरा कला के मकान में ताला बंद कर भदोही के खमरिया स्थित घर पर परिवार के साथ रहने चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी छत के पिलर में प्लास्टिक की पाइप लटका हुआ देखकर चोरी की आशंका व्यक्त करते हुए जगदीश को सूचना दिए। खमरिया से घर मुजेहरा कला पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर देखा। मकान में बने सात कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा अलमारी व बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण मे एक सोने की चेन, चांदी का दो 500 ग्राम के पायल, तीन चांदी की पैजनी, कान की सोने की बाली, चार सोने की अंगूठी, लगभग आठ लाख रुपये के और 60 हजार रुपये नकद ,पीतल के बर्तन और 25 कीमती साड़ियां उठा ले गए । चोरों ने घर के बगल से लगे रोशनदान को पहले तोड़ने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर पाइप के सहारे छत पर चढ़कर आंगन पर लगे ग्रिल को तोड़कर घर में घुसे और चोरी की। हर कमरे में कपड़ा जलाकर सिलिंडर खोलकर आग लगाने का प्रयास किया पर आंगन खुला होने से आग नहीं लग सकी। जगदीश ने घटना की सूचना पुलिस चौकी टेढ़वा को दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी संजय कुमार व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed