{"_id":"6a6f9e00a0f5086c1e0b89d2","slug":"dna-test-to-be-conducted-to-identify-the-body-of-an-eight-month-old-girl-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158661-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आठ महीने की बालिका के शव की शिनाख्त के लिए होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आठ महीने की बालिका के शव की शिनाख्त के लिए होगी डीएनए जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता बच्ची का शनिवार को एक खेत में मिला था कंकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कछवां। थाना क्षेत्र के आही गांव में लापता आठ माह की बच्ची करिश्मा का कंकाल मिलने के बाद पुष्टि के लिए पुलिस डीएनए जांच कराएगी। इसके लिए बालिका के कंकाल का सैंपल लिया गया है।
क्षेत्र के आही गांव निवासी अकबर की आठ माह की बेटी करिश्मा बुधवार रात सोते समय लापता हो गई थी। बच्ची के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। घर के पास ही अज्ञात जानवर के पंजों के निशान मिलने से परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी जंगली जानवर ने बच्ची को उठा लिया है। शनिवार सुबह आठ बजे गांव के ही लालमन पटेल के गुलाब के खेत में बच्ची का कंकाल मिला। परिजनों ने उसे करिश्मा का कंकाल बताया, इसे बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि कंकाल की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। कंकाल का डीएनए सैंपल लिया गया है। माता-पिता का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे कंकाल की पुष्टि हो सके।