जमुई बाजार में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप, पेयजल संकट गहराया
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में शुक्रवार रात तेज आंधी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। हादसे में बिजली के पांच बिजली के खंभे टूट गए। इससे कलवारी, जमुई, धुरकर, गुरुदेवनगर, रैकरी, रैकरा, गोरथरा और बेदौली समेत कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
मड़िहान के अवर अभियंता जगजीवन राम ने बताया कि पांच बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। मरम्मत कार्य के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गुरुदेवनगर के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट की भी समस्या है, जिसे ठीक किया जा रहा है। कई बार ट्रिपिंग हुई है, इसलिए आपूर्ति अभी तक सुचारु नहीं हो सकी है।