{"_id":"69cecf0e86e5bbfd9d0e402b","slug":"lohndi-mahavir-sankat-mochan-temple-witnessed-a-huge-turnout-of-devotees-for-hanuman-jayanti-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-151238-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लोहंदी महावीर, संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लोहंदी महावीर, संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
नगर के संकट मोटन मंदिर पर बजरंग बली का भव्य श्रृंगार फोटो संवाद
विज्ञापन
-विभिन्न मंदिरों में रामायण, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या में भक्तों ने लिया भाग
मिर्जापुर। चैत्र पूर्णिमा पर विभिन्न मंदिरों में बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित हनुमान मंदिर में सुबह और शाम दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। लोहंदी महावीर, संकट मोचन मंदिर को सुगंधित फूलों और झालर बत्तियों से सजाया गया। कई मंदिरों में रामायण और संंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शाम को भजन संध्या में श्रोता एक से बढ़कर एक भजन पर देर रात तक झूमते नजर आए।
संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। ब्राह्मणों ने प्रभु का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। महंत योगेंद्र नाथ ने हनुमान जी की महत्ता को विस्तार से बताए। बताया कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, जो कि भगवान श्री राम के जन्म (राम नवमी) के ठीक 7 दिन बाद आती है। इस दौरान विभव उपाध्याय, अंकित तिवारी, अर्पित, अनुभव उपाध्याय आदि रहे।
इनसेट
हनुमान जी का सुगंधित पुष्पों से किया गया शृंगार
लोहंदी महावीर का बृहस्पतिवार की शाम तरह-तरह के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। पुजारी संतोष कुमार उपाध्याय ने शुद्ध देशी घी से बने तरह-तरह मिठाईयों का भोग लगाया। आरती, पूजन के बाद मंदिर में देर रात तक भजन संध्या हुई। इसमें दूर-दराज से आए कलाकारों के भजनों पर श्रोता झूमने को विवश रहे। विंध्याचल, आस्थाधाम क्षेत्र स्थित दक्षिण मुखी हनुमान, बंधवा महावीर का भव्य शृंगार किया गया। दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में सक्तेशगढ़, सिद्धनाथ दरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और नदिहार के प्राचीन हनुमान मंदिर पर को आकर्षक विद्युत झालरों और फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। सिद्धनाथ दरी के कुंड के समीप प्राचीन हनुमान प्रतिमा का शृंगार किया गया। घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि के साथ आरती उतारी गई। सूरज अग्रहरि, नन्हे तिवारी, मस्तराम गोंड, दीपक तिवारी, मोनू दादा अग्रहरि, मेघनाथ,,आदर्श सिंह और राकेश कुमार आदि रहे।
प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर लोगों ने दर्शन पूजन किए
ड्रमंडगंज। महोगढ़ी के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर लोगों ने दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। सोनू पांडेय, धीरज मिश्र, शिवदास दूबे, सोनू सिंह, शालिक राम द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, विवेक शुक्ला, सुशील पटेल, रामलाल सरोज आदि रहे।
चेतगंज: पुलिस चौकी के पास भय भंजन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बाबा कपूर चंद, सूरदास महाराज, सेवालाल यादव, विजय यादव, छन्नूलाल, क्षेत्र पंचायत मुन्ना यादव आदि रहे।
हलिया: कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर पर प्रधान पुजारी भीम दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में विधि विधान से पूजन अर्चन कर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राज पुरोहित रतन धर, धर्मेंद्र दुबे, ओम त्रिपाठी, प्रिंस दुबे एवं रोहित अग्रहरि आदि रहे। महोखर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्र प्रताप सिंह के सौजन्य से रामायण पारायण के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
Trending Videos