सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female Green Army Guard Murdered with Blow to Head in Love Affair in Mirzapur

UP News: ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक की सिर में वार कर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में प्रेम प्रसंग में ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक की सिर में वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

Female Green Army Guard Murdered with Blow to Head in Love Affair in Mirzapur
महिला की मौत के बाद छानबीन करती जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नशा मुक्ति आंदोलन और महिला रक्षा के लिए गठित सामाजिक संस्था ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक रेखा कोल (32) की नुकीले हथियार से सिर में वार करके हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह जंगल महाल बरही के पास अरहर के खेत में शव मिला। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेखा कोल के देवर अशोक कोल की तहरीर पर प्रेमी नागेंद्र कोल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर अशोक ने बताया कि रेखा का विवाह भाई संतोष कोल से हुआ था। रेखा नशा मुक्ति आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली ग्रीन आर्मी रक्षक दल की सेविका थी। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए। बाद में रेखा को गांव के ही नागेंद्र कोल से प्रेम हो गया।

पति संतोष ने आपत्ति जताई पर वह नहीं मानी। पति संतोष ढाई वर्ष से महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करता है। सोमवार सुबह रेखा का शव घर से 200 मीटर दूर अरहर के खेत में मिला।

इसे भी पढ़ें; ED Raid: जौनपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रत्ना शुगर मिल पर जब्ती का बोर्ड लगाकर कब्जे में लिया

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रेखा का गांव के युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। आरोपी नागेंद्र पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। फील्ड यूनिट की टीम साक्ष्य जुटा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed