फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Markets decked out in the colours of the Tricolour; preparations for Independence Day celebrations intensify.

Mirzapur News: तिरंगे के रंग में रंगा बाजार, आजादी के जश्न की तैयारियां तेज

Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Markets decked out in the colours of the Tricolour; preparations for Independence Day celebrations intensify.
वासलीगंज ​स्थित बाजार में तिरंगा सामग्रियों से सजी दुकान। संवाद
दुकानों पर सजे झंडे, बैज और रिस्टबैंड; बच्चों को भा रहे तिरंगा गुब्बारे, 15 तक बढ़ेगी खरीदारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के समीप आते ही बाजार देशभक्ति के रंग में रंगने लगा। नगर से लेकर कस्बाई बाजारों तक तिरंगे झंडे, बैज, स्टीकर, रिस्टबैंड, कैप और तिरंगे रंग की ड्रेस से दुकानें सज गई हैं। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न संगठनों के कार्यक्रमों को लेकर तिरंगे की मांग बढ़ने लगी है। वहीं, बच्चों में तिरंगा गुब्बारे और रिस्टबैंड खासा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
नगर के सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड और घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। कछवां, चुनार और अहरौरा के बाजारों में भी दुकानदारों ने तिरंगे रंग की सामग्री सजा रखी है। तिरंगा यात्राओं और स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदार आकाश केसरी ने बताया कि झंडों के साथ रिस्टबैंड, कैप और बैज की मांग सबसे ज्यादा है। बाजार में 10 से 100 रुपये तक के छोटे झंडे मिल रहे हैं। बच्चों के लिए तिरंगे वाले गुब्बारे विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं, उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि स्टीकर पांच से 50 रुपये, रिस्टबैंड 15 से 40 रुपये और बैज पांच से 15 रुपये तक में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

बड़े आकार के तिरंगे भी बाजार में उपलब्ध हैं, इनकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है। इसके अलावा तिरंगा रिबन, टी-शर्ट, हैंडबैंड और की-रिंग की भी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे 15 अगस्त करीब आएगा, बाजार में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed