सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mom and Dad, teach us, go to school and enroll us.

Mirzapur News: मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mom and Dad, teach us, go to school and enroll us.
स्कूल चलो अ​भियान, हसौली में रैली निकालते कंपोजिट विद्यालय के बच्चे।-संवाद।
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली
Trending Videos


जमालपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय हसौली के बच्चों ने प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में रैली निकाली। गांव का भ्रमण करते हुए अध्यापकों ने बच्चों को स्कूल भेजने का अभिभावकों से आह्वान किया।
रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर प्रधानाध्यापक गुरुचरण प्रसाद के नेतृत्व में पूरे गांव का भ्रमण करते हुए फिर से विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। शिक्षा से वंचित अन्य बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए बच्चों ने ले रखी थी। बच्चे रैली में आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान सहायक अध्यापक नवनीत सिंह, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अनुराधा दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed