{"_id":"69cece05ee95ce258b023120","slug":"on-chaitra-purnima-more-than-one-lakh-devotees-visited-maa-vindhyavasini-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-151239-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चैत्र पूर्णिमा पर एक लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चैत्र पूर्णिमा पर एक लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन
विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।-संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र पूर्णिमा तिथि पर बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी के एक लाख से ज्यादा दर्शकों ने दर्शन किए। भोर में मंगला आरती के पश्चात शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था भीड़ बढ़ती गई। मध्याह्न आरती के बाद भीड़ कम होने पर सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि देर शाम तक एक लाख से ऊपर देवी भक्तों ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से परिक्रमा पथ सहित मंदिर परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। श्रद्धालु लघु त्रिकोण परिक्रमा नहीं कर पाए। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पश्चात बड़ी संख्या में भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा पथ पर स्थित महाकाली एवं मां अष्टभुजी देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। विंध्याचल धाम के अलावा कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर मार्ग पर सजी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों मां का घटाभिषेक और निकासी पूजन आज, चार घंटे नहीं होंगे दर्शन
वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार की सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मां विंध्यवासिनी का गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। करीब चार घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूजन पर रोक रहेगी। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में विध्यांचल के पक्का घाट एवं अन्य गंगा घाटों से गंगा जल से मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर गर्भगृह सहित संपूर्ण मंदिर की धुलाई की जाएगी। रात्रि में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर सहित पूरे विंध्याचल को गोठने के उपरांत दक्षिण दिशा स्थित भैरो बाबा मंदिर पर विशेष निकासी पूजन किया जाएगा। पंडा समाज मंत्री भानु पाठक ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:30 तक मां विंध्यवासिनी मंदिर मां गंगा के निर्मल जल से गर्भ गृह समेत संपूर्ण मंदिर की धुलाई तथा रात्रि में नकारात्मक प्रभाव से मुक्त करने की प्रक्रिया में विशेष निकासी पूजन किए जाएंगे।
Trending Videos