{"_id":"6a777be8bd8cc35d3c0aa524","slug":"only-15-out-of-184-cases-resolved-on-thana-samadhan-diwas-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159004-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: थाना समाधान दिवस पर 184 मामलों में 15 का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: थाना समाधान दिवस पर 184 मामलों में 15 का ही निस्तारण
विज्ञापन
अहरौरा थाने में समस्या सुनते अधिकारी। स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिले के 18 थानों में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद और कब्जे से संबंधित मामले सबसे अधिक आए।
थाना समाधान दिवस पर 184 मामले आए, मात्र 15 का निस्तारण हुआ, 169 मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।
हलिया के उमरिया गांव निवासी कृपाशंकर मौर्य ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने 17 बिस्वा भूमि रजिस्ट्री कराई थी। लेखपाल ने पैमाइश भी कराई थी। वह सूरत कमाने चले गए तो आरोपी भूमि की घेराबंदी कर कब्जा कर लिए। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बढ़वार गांव निवासी राम आधार ने शिकायत की कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने बगल स्थित नाले को बांध दिया है। पानी बगल से निकल रहा है और उनकी जमीन कटकर नाले का रूप ले चुकी है। बेदउर गांव निवासी सुकुरु ने बताया कि उनकी जमीन को पड़ोसी कुछ लोग अपना अंश बताकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर धमकी देते हैं। जिमंडलायुक्त राजेश प्रकाश और पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम ने उपजिलाधिकारी के साथ थाना विंध्याचल पर लोगों की समस्याएं सुनीं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने थाना पड़री में, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा ने कोतवाली देहात में और क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार ने कोतवाली कटरा में समस्याएं सुनीं।