सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out of 878 registered school vehicles, 58 failed fitness test.

Mirzapur News: 878 पंजीकृत स्कूली वाहनों में से 58 की फिटनेस फेल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Out of 878 registered school vehicles, 58 failed fitness test.
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए एक अप्रैल से शुरू हुए स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानक के तहत अब स्कूल संचालकों को यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर ही वाहनों का डेटा 15 तक अपलोड करना होगा। एआरटीओ ने बताया कि अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो अनफिट वाहन मिलेंगे कार्रवाई होगी। 878 पंजीकृत स्कूली वाहनों में 58 के फिटनेस फेल हो गए हैं। उन्हें चलन से बाहर किया जाएगा।
Trending Videos

यूपी सरकार के निर्देश पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को अब स्कूल वाहन के रूप में चलाने पर रोक लगा दी गई है। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि मोटरयान अधिनियम के तहत स्कूली वाहनों के लिए नए सुरक्षा मानक तय किए गए हैं। जिले में पंजीकृत 878 स्कूली वाहनों में 58 वाहन अनफिट हैं। जो वाहन 15 वर्ष से पुराने हैं। अब उन्हें बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चला कर जिले में संचालित हो रहे सभी स्कूल के वाहन का डेटा यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल अपलोड कराना है। इसमें स्कूली वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइवर का डीएल, स्कूल में बच्चों की संख्या सहित प्रबंधक की ओर से शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। विभाग, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन एक ही प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर सकेंगे।
अब तक 17 स्कूलों से 16 वाहन पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। पंजीकृत वाहन का फिटनेस फेल होगा तो मैसेज स्कूल प्रबंधक को मिल जाएगा। इसके बाद भी वो वाहन सड़क पर चलेगा तो जिम्मेदार स्कूल प्रबंधक भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed