{"_id":"6a2db550e20686cbae08caf2","slug":"pipeline-ruptured-due-to-jcb-operation-during-road-widening-water-supply-to-four-villages-disrupted-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155314-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क चौड़ीकरण में जेसीबी चलने से फटी पाइपलाइन, चार गांवों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क चौड़ीकरण में जेसीबी चलने से फटी पाइपलाइन, चार गांवों की जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
मड़िहान बाजार में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के चलते सड़क के किनारे बह रहा पानी।-सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। मड़िहान बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र-लुंबनी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही से जल जीवन मिशन की पेयजल पहुंचाने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
पाइप फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया और मड़िहान बाजार सहित देवरी, बनदेईया व पटेवर गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। चार गांवों के करीब 20 हजार लोग प्रभावित हैं।
शनिवार देर शाम सड़क किनारे पटरी की खोदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से पाइपलाइन कट गई। तेज दबाव से पानी बहने लगा। सड़क और पटरी पर पानी भर गया, राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सामान्य दिनों में ग्राहक दुकानों के सामने वाहन खड़े कर खरीदारी करते हैं, लेकिन सड़क किनारे जलभराव से वाहन खड़ी करने की जगह नहीं बची। कई वाहन सड़क पर ही खड़े दिखे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और जाम जैसी स्थिति बनी रही। आपूर्ति बंद होने से चार गांवों के लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी संकट हो गया है।
महेश सिंह ने बताया कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी जल निगम और पीडब्लयूडी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।