सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Emperor Ashoka

Mirzapur News: सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Emperor Ashoka
कछवा में निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
विज्ञापन
कछवां। कुशवाहा नगर में रविवार को सम्राट अशोक की 2330 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा के बाद सभा का आयोजन किया। सम्राट अशोक क्लब, भारत की तरफ से मझवां के पत्ती के पुरा और कनकसराय गांव से निकले शोभायात्रा बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग शामिल रहे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कुशवाहा नगर स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। लोग झंडे-बैनर लिए सम्राट अशोक के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अवधेश मौर्य ने सम्राट अशोक के जीवन, आदर्शों एवं उनके द्वारा स्थापित धर्म, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान नंद कुमार, पन्नालाल, दीपक मौर्य, जवाहर लाल, संजीव आदि रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed