फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sambalpur-Jammu Tawi Express will be canceled for three days

Mirzapur News: संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी निरस्त

Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sambalpur-Jammu Tawi Express will be canceled for three days
मिर्जापुर। मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के दोनों फेरे सितंबर में तीन-तीन दिन निरस्त रहेंगे। यह ट्रेन मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल स्टेशन पर रुकती । ऐसे में इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन संबलपुर से 22, 24 और 26 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 25, 27 और 29 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी। यह निर्णय बंडामुंडा केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed