{"_id":"6a7cd3ac383847bbc9012a52","slug":"strong-congress-organizational-structure-in-the-district-sangeeta-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159251-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कांग्रेस के संगठन का मजबूत ढांचा : संगीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कांग्रेस के संगठन का मजबूत ढांचा : संगीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक ने संगठन सृजन की समीक्षा की
मिर्जापुर। कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक और राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की। पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सामने आने की जरूरत है।
जिला कमेटी और शहर कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बूथ लेवल संगठन सृजन करने और जमीनी हकीकत हासिल करने के उद्देश्य से एक-एक जिले में एक-एक केंद्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश के पर्यवेक्षक पहुंचकर संगठनात्मक संरचना की समीक्षा करेंगे। उन्हें भी मिर्जापुर जैसे महत्वपूर्ण जिले का ऑब्जर्वर हाईकमान बनाकर भेजा गया है। संगठन सृजन के लिए छह दिवसीय भ्रमण कर हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ, ब्लॉक और जिले में संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। 12 अगस्त से 16 अगस्त तक 12 ब्लॉक और एक नगर पालिका परिषद, दो नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत में कांग्रेस संगठन सृजन का मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। मिशन 2027 कांग्रेस के लिए संगठन सृजन संजीवनी बूटी साबित हो, ऐसी कांग्रेस पार्टी की मंशा है। इस दौरान यूपी कांग्रेस के ऑब्जर्वर कमलेश ओझा, करमचंद बिंद, जितेंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन, शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू आदि मौजूद रहे।