सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature Drops 5 Degrees After Half an Hour of Rain Farmer Killed by Lightning Strike Two Injured

UP Weather: आधे घंटे की बारिश में पांच डिग्री गिरा तापमान, बिजली गिरने से किसान की माैत; दो झुलसे

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में में दो दिन तक बारिश के आसार हैं। इससे पहले 11 और 12 फरवरी को बारिश हुई थी। शुक्रवार की सुबह से ही माैसम सुहाना था। किसानों की मानें तो बारिश और हुई तो पैदावार प्रभावित होगी।

Temperature Drops 5 Degrees After Half an Hour of Rain Farmer Killed by Lightning Strike Two Injured
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मिर्जापुर जिले में शुक्रवार की भोर में आधे घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इससे मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर नीचे आ गया। जो तामपान बृहस्पतिवार को 36 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूतनत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पहले 11, 12 फरवरी को बारिश हुई थी।

Trending Videos


माैसम विज्ञान विभाग ने दो दिनों तक जिले में बारिश की संभावना जताई है। दूसरी तरफ, आकाशीय बिजली गिरने से किसान हरिशंकर उर्फ ढकेलू (70) की मौत हो गई। साथ ही दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। चेतगंज क्षेत्र में सरसों, अरहर, चना की फसल गिर गई। पटेहरा के किसान शिव कुमार, शुभम सिंह, बालेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरसों, गेहूं की तैयार फसल खेत में खड़ी है। कटाई भी शुरू है। बारिश और हुई तो पैदावार प्रभावित होगी। सीखड़ क्षेत्र में गेहूं की फसल गिरी है। सक्तेशगढ क्षेत्र में खेतों में काटकर रखी गईं फसलें भींग गईं। हलिया, कछवां, मझवां क्षेत्र के किसान भी चिंतित नजर आए।

मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि जिले में तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है। हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रह सकती है। कही-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

फसलों की कटाई और मड़ाई करें किसान
जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में एक लाख, 20 हजार एकड़ में गेहूं की खेती की गई है। ज्यादातर फसलों में दाने पड़ गए हैं। कुछ क्षेत्रों में पिछैती गेहूं की बालियों में दाने आ रहे हैं। किसान मौसम देखकर ही फसलों की कटाई और मड़ाई करें। तेज हवा के साथ बारिश से फसल गिर जाती है। इससे दाने कमजोर पड़ जाते हैं। फसल के खराब होने की आशंका रहती है।

पड़री, हलिया, और मड़िहान में गिरी बिजली, एक की मौत-दो झुलसे
मिर्जापुर जिले के तीन स्थानों पर शुक्रवार को बिजली गिरने से किसान हरिशंकर उर्फ ढकेलू (70) की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। पड़री थाना क्षेत्र के चांदलेवा छप्पन गांव में किसान हरिशंकर उर्फ ढकेलू (70) ने खेत में चने की फसल काटकर रखी थी। शुक्रवार की सुबह बारिश हुई तो, वह खेत चले गए। 

चने की फसल को लेकर घर आने लगे। इसी बीच बिजली गिरी और हरिशंकर उसकी चपेट में आ गए। बिजली से वह झुलस गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हुई है।

परिजनों में मातम

दूसरी तरफ, मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापांख गांव निवासी विजयमल मौर्य शुक्रवार की सुबह साइकिल से दूध लेकर रजौहा स्थित डेरी पर गए थे। सुबह नौ बजे लौटते समय घर से 500 मीटर पहले वे बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। उनके दाहिने पैर के घुटने से नीचे की हड्डी बाहर निकल गई। 

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और विजयमल मौर्य को नारायनपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। इसी तरह हलिया थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी रमेश (50) सुबह घर से थोड़ी पर रहने वाले भाई के घर जा रहे थे। इसी दाैरान बिजली की चपेट में आने से रमेश अचेत होकर जमीन पर गिर गए। परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए जहां चिकित्सक डा. रीना सिंह ने उपचार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed