फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two gates of Adva Dam opened; 2,800 cusecs of water released.

Mirzapur News: अदवा बांध के दो गेट खोले 2800 क्यूसेक पानी छोड़ा

Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two gates of Adva Dam opened; 2,800 cusecs of water released.
बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी में बढ़े जलस्तर का हाल।- संवाद।
हलिया। क्षेत्र में लगातार बारिश और बाणसागर से हो रही पानी की आवक से अदवा बांध का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर 91.20 मीटर पहुंचने के बाद शनिवार रात बांध के दो गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन

दोनों गेटों से 2800 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी अदवा नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध में बाणसागर से भी 1500 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी पहुंच रहा है।
सिरसी बांध प्रखंड के अदवा बांध में क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से अदवा, केहजूआ और सपहरा नदियों का पानी भी पहुंच रहा है। इससे बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अगस्त में बांध का जलस्तर 75 मीटर होना चाहिए, जबकि शनिवार को यह 91.20 मीटर पहुंच गया। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई। अदवा नदी में 2800 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़े जाने के साथ ही बांध में आने वाले पानी पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed