सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weather takes a turn with storms and rain; humidity adds to the discomfort.

Mirzapur News: आंधी-बारिश से मौसम ने ली करवट, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn with storms and rain; humidity adds to the discomfort.
विंध्याचल में आंधी के दौरान दुकान के सामने लगी प​न्नियां समेटता दुकानदार।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिलेवासियों को शनिवार दोपहर मौसम में आए अचानक बदलाव से कुछ देर के लिए राहत मिली। जिले में धूल भरी आंधी चलने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलते ही उमस बढ़ गई और लोग फिर पसीने से तरबतर नजर आए।

शनिवार दोपहर बादल छा गए और 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने धूल का गुबार खड़ा कर दिया। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बाद में बढ़ी नमी के कारण उमस ने परेशान कर दिया। कूलर और पंखे भी बेअसर दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि वातावरण में बढ़ी नमी के कारण उमस का असर बना हुआ है।
विज्ञापन

आंधी से नगर में सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विंध्याचल में आंधी के बीच मंदिर मार्ग पर पन्नियां उड़ने लगीं।

विंध्याचल में आंधी के दौरान दुकान के सामने लगी पन्नियां समेटता दुकानदार।- संवाद।

विंध्याचल में आंधी के दौरान दुकान के सामने लगी पन्नियां समेटता दुकानदार।- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed