{"_id":"6a6cf708fa5096a07c0cedb9","slug":"women-protest-against-the-opening-of-a-liquor-shop-in-the-village-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158544-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गांव में खुले शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गांव में खुले शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
सीखड़ बसारतपुर में शराब के ठीके को बंद कराए जाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बशारतपुर ग्रामसभा के चकमिल्की पुरवा में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में संचालित देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि मूल रूप से मुल्लांनापुर के लिए आवंटित देशी शराब का ठेका चकमिल्की में खोल दिया गया है। उनका कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। शराब के सेवन के बाद घरेलू विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं।
ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सूरजभान ने बताया कि ठेका स्थानांतरित किए जाने का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान बंद होने के निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री की जाती है। साथ ही प्रति बोतल 15 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे शराब ठेके पर मौजूद लोगों ने गांव के बसंत लाल के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका कहना है कि ठेके के आसपास आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन से गांव से देशी शराब का ठेका तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन में चमेला, मीना देवी, दुर्गावती देवी, राधा देवी, बिथुना देवी, उर्मिला देवी, रानी देवी, मुन्नी देवी, रंजना देवी, रीना देवी, मनोरमा देवी, कमला देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, माया देवी, प्रेम देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी, प्रियंका देवी, सुभावती देवी, हीरावती देवी, रेशमा देवी, बेबी, बिंदु देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।