फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man dies from electric shock while connecting a bulb wire

Mirzapur News: बल्ब का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत

Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Young man dies from electric shock while connecting a bulb wire
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव में शुक्रवार देर शाम घर में बल्ब का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से हसन (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जमुआरी गांव निवासी पीर मोहम्मद ने बताया कि उनका पुत्र हसन शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर में बिजली के बोर्ड में बल्ब का तार लगा रहा था। एक तार बोर्ड में लगाने के बाद संभवतः दूसरा तार हाथ में था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन गांव के ही निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पीर मोहम्मद ने बताया कि हसन मुंबई में मजदूरी करता था और करीब दो माह पहले ही घर लौटा था। परिवार में वही अकेला कमाने वाला था। हसन के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed