{"_id":"69c058725b7dfb35ef0d92e2","slug":"artisan-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-on-the-locoshed-bridge-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-860287-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: तेज रफ्तार रोडवेज ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: तेज रफ्तार रोडवेज ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद में लोकोशेड पुल के पास रुहेलखंड डिपो की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की माैत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
रोडवेज डिपो की बस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
विस्तार
लोकोशेड पुल के पास मंदिर के सामने रविवार रात रूहेलखंड रोडवेज डिपो की बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में पीतल पाॅलिश कारीगर की माैत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। गलशहीद थाना क्षेत्र के ईदगाह के नजदीक रहने वाला फरदीन (26) अपने पिता तालिब के साथ पीतल पाॅलिश का काम करता था। रविवार की शाम फरदीन अपने दोस्त पीरजादा निवासी मुकर्रम (25) के साथ घूमने के लिए हर्बल पार्क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 9:00 बजे दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। लोकोशेड पुल से उतरते ही मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही रूहेलखंड डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने फरदीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मुकर्रम का इलाज चल रहा है। हादसे के चालक बस छोड़कर भाग निकला।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।