सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ashu alias Monty was a sharp shooter of the notorious Udham Singh gang of West UP.

Moradabad News: वेस्ट यूपी के कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था आशू उर्फ मोंटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ashu alias Monty was a sharp shooter of the notorious Udham Singh gang of West UP.
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की नामचीन निर्यात फर्म बजीरचंद्र के मालिक अरशू ढल से कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी चड्ढा पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा था। यह गिरोह वर्षों से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी और एनसीआर में कारोबारियों से रंगदारी, फिरौती मांगने और सुपारी लेकर हत्या के अलावा बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है।
Trending Videos

हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर निवासी आशू उर्फ मोंटी चड्ढा 2010 में हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में वह उधम गैंग के संपर्क में आ गया। जमानत मिली तो वह बाहर आकर उधम सिंह गैंग में शामिल हो गया। इसके बाद उसने रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। रंगदारी नहीं मिलने पर उसने हत्याएं भी कीं। आशू उर्फ मोंटी ने अपने साथी के साथ मिलकर मुरादाबाद के कारोबारियों से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। उसने अपने कुछ साथियों की मदद से मुरादाबाद के निर्यातक अरशू ढल का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। आशू उर्फ मोंटी ने कारोबारी को धमकी दी कि अगर रकम नहीं देगा तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस मामले में निर्यातक ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस अलर्ट हो गई। इसी बीच आशू उर्फ मोंटी अपने साथी के साथ कारोबारी की फैक्टरी पर पहुंच गया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड को धमकी देकर गया था कि अगर रकम नहीं मिली तो निर्यातक की हत्या कर देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इसके बाद भी शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी कारोबारी के संपर्क में था। पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात करीब दस बजे मेरठ की एसटीएफ उसका पीछा करते हुए मुरादाबाद पहुंच गई। एसटीएफ ने मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस से संपर्क किया और घेराबंदी शुरू कर दी। आशू उर्फ मोंटी को पुलिस ने घेर लिया लेकिन उसका साथी मौके से भाग गया। आशू को पेट और सीने के आस पास तीन गोलियां लगी हैं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हापुड़ में मुठभेड़ में पकड़ा गया था आशू
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर किया गया बदमाश आशू उर्फ मोंटी हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर कला का रहने वाला था। करीब छह साल पहले उसे हापुड़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
---
फावड़े से हमला कर की थी पहली हत्या
मुरादाबाद। पुलिस के मुताबिक 2010 में आशू ने अपने ही गांव मीरापुर कलां निवासी पप्पू की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। पप्पू की पत्नी उर्मिला ने आशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब एक साल बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई थी लेकिन एक साल बाद ही 2012 में वह पेरोल पर जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद 2014 में मेरठ के थाना सरधना और थाना सरूरपुर क्षेत्र में गैंगवार के दौरान हुई दो हत्याओं के मामले पुलिस ने आशू को गिरफ्तार किया था। 2016 में गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में लूट और इंद्रापुरम से चोरी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 2017 में हत्या के प्रयास के मामले में मेरठ सरूरपुर व गाजियाबाद के कविनगर से चोरी का वाहन बरामद किए गए थे।
----

आरोपी से पुलिस ने यह सामान किया बरामद
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने स्विफ्ट कार, 32 बार की पिस्टल, 32 बोर का रिवाल्वर, 12 बोर की बंदूक, भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed