सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Awaiting license for air service from Moradabad, people can get gift on Diwali

Moradabad Airport: मुरादाबाद से हवाई सेवा के लिए लाइसेंस का इंतजार, दिवाली पर मंडलवासियों को मिल सकता है तोहफा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से उड़ान के लिए अभी लाइसेंस का इंतजार है। स्थानीय प्रबंधन इसके लिए लगातार पत्राचार कर रहा है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार दिवाली तक लाइसेंस मिलने के आसार है। इसके बाद उड़ानों का संचालित किया जाएगा। 

Awaiting license for air service from Moradabad, people can get gift on Diwali
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे पर सभी कार्य पूरे होने के बावजूद उड़ान के लिए लाइसेंस का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बार-बार पत्र लिखा जा रहा है लेकिन डीजीसीए खामोश है। सितंबर में डीजीसीए का निरीक्षण होने के बाद एएआई तीन बार पत्र लिख चुका है।

Trending Videos


दिल्ली में बैठे अधिकारी स्थानीय अधिकारियों से इस विषय में जानकारी ले रहे हैं। हाल ही में हवाई अड्डे पर फायर फाइटर्स को 11 दिन की विशेष ट्रेनिंग देने के बाद 12वें दिन उनकी परीक्षा भी ली गई थी। इसमें भी दिल्ली से बोर्ड के सदस्य मुरादाबाद आए थे। मौजूदा स्थिति पर सीएम कार्यालय की भी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संकेत सकारात्मक हैं लेकिन डीजीसीए की ओर से लाइसेंस में देरी का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। एएआई के अधिकारी भी इस देरी को नहीं समझ पा रहे हैं। इस बीच अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़ व चित्रकूट हवाई अड्डों को लाइसेंस साथ जारी किए जाएंगे।

उन शहरों में छिट पुट चीजें शेष रह गई हैं, ऐसे में मुरादाबाद को भी उड़ान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बहरहाल इन दिनों हवाई अड्डे के रनवे, सर्कुलेंटिग एरिया, पार्किंग परिसर, वीवीआईपी लॉज आदि के रखरखाव का खास ख्याल रखा जाने लगा है। पेड़ों की छंटाई भी की गई है।

इसके अलावा जंगली जानवरों को परिसर में प्रवेश से रोकने के लिए पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एएआई के स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि किसी भी दिन लाइसेंस जारी हो सकता है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं बना ली गई हैं।

हवाई अड्डे पर दिखेगी शहर की गंगा-जमुनी तहजीब

हवाई अड्डे पर आम नागरिक जैसे ही चेक इन के लिए प्रवेश करेंगे तो उन्हें हॉल में शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखेगी। इसके लिए हॉल में चौरासी घंटा मंदिर की प्राचीन तस्वीर व इतिहास लगाया गया है। नेपाल नरेश की ओर से घंटा चढ़ाने की जानकारी भी इसमें साझा की गई है।

इसके बराबर में ही जामा मस्जिद की तस्वीर व इतिहास चस्पा किया गया है। इसमें बताया गया है कि तत्कालीन मुगल शासक शाहजहां के वजीर रुस्तम खां ने इस मस्जिद का निर्माण सन 1637 में करवाया था। इससे संदेश देने की कोशिश की गई है कि शहर में सभी धर्मों के लोग सदियों से मिलजुल कर रह रहे हैं।

हवाई अड्डे पर ही मिल सकेगी मौसम की अपडेट

फिलहाल मौसम के सटीक अनुमान के लिए लोगों को पंतनगर विश्वविद्यालय के जानकारों की मदद लेनी पड़ती है। फ्लाइट के दृष्टिगत हवाई अड्डे पर मौसम के सटीक अनुमान के लिए सेटअप लगाया गया है। इसमें आने वाले दिनों के मौसम की सही जानकारी मिल सकेगी। अब तक शहर में सिर्फ तापमान व प्रदूषण का अपडेट ही लोगों को मिल पाता है। हवाई अड्डा शुरू होने के बाज जिला प्रशासन वहां से डाटा ले सकेगा।

लाइसेंस की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। फिलहाल डीजीसीए की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। उम्मीद है जल्द ही सकारात्मक सूचना मिलेगी। - गुलाबचंद, एडीएम प्रशासन (हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed