सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP Likely to Announce Candidates Soon for All Assembly Seats in Moradabad

UP: यूपी की इन सीटों पर बसपा जल्द करेगी प्रत्याशियों के नाम का एलान, यहां सबसे ज्यादा दावेदार

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 17 Jun 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बसपा मुरादाबाद की सभी सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी। ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर कई पुराने और नए चेहरे टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

BSP Likely to Announce Candidates Soon for All Assembly Seats in Moradabad
bsp moradabad - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन स्तर पर संभावित प्रत्याशियों की पड़ताल कर रही है और जल्द ही मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। जिले में सबसे अधिक दावेदारी ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी विधानसभा सीटों पर है जबकि कुंदरकी, शहर और देहात सीटों पर टिकट की दौड़ में कम नेता हैं।


बसपा नेतृत्व संभावित प्रत्याशियों की संगठन में सक्रियता, सामाजिक समीकरण, जनाधार और चुनाव लड़ने की क्षमता का आकलन कर रहा है। पार्टी इस बार ऐसे चेहरों को मैदान में उतारना चाहती है जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी मुकाबले में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुराने और नए चेहरे टिकट की दावेदारी में
ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर कई पुराने और नए चेहरे टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। यहां बसपा का वोट बैंक होने के कारण टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। कांठ विधानसभा क्षेत्र में भी कई नेता सक्रिय होकर संगठन के सामने अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। 

 

वहीं बिलारी सीट पर भी टिकट पाने के लिए संभावित उम्मीदवारों के बीच खासी हलचल है। पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर का कहना है कि बिलारी विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री अकबर अली, उनके बेटे सलीम अकबर, हाजी मो. रफी, हाजी तालिब समेत अन्य नेताओं ने दावेदारी ठोकी है। 

 
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा सीट से इन्होंने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा
ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से इरफान सैफी, अब्दुल रहमान, रोहिताश सैनी, कांठ से हाफिज नासिर, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी चंद्रपाल सिंह, हाजी सलीम ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 

 

कुंदरकी सीट से बबबू लंबरदार, फुरकान लंबरदार, देहात सीट से तहजीब साजिद प्रधान, साबिर ने भी दावेदारी ठोकी है। शहर विधानसभा सीट पर इरशाद सैफी, एहसान कुरैशी, राधेश्याम पाल ने टिकट मांगे हैं। बसपा के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बसपा का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही मुरादाबाद जिले की विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed