फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw driver dies of electrocution in Moradabad another person loses their life while trying to save him

UP: करंट लगने से चालक की मौत, बचाने के प्रयास में दूसरे की भी गई जान; ट्रांसफार्मर से छू गया था ई-रिक्शा

Sun, 26 Jul 2026 08:42 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 26 Jul 2026 08:42 AM IST
सार

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ई-रिक्शा चालक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने गए एक अन्य को भी बिजली ने झटका दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
E-rickshaw driver dies of electrocution in Moradabad another person loses their life while trying to save him
करंट लगने से दो की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद में खुले में रखे टांसफार्मर अब जानलेवा साबित होने लगे हैं। मझोला के जयंतीपुर शिव नगर मोहल्ले में शनिवार की शाम साढ़े चार बजे बारिश के दौरान ई रिक्शा गड्ढे में फंसकर सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर से छू गया। ई रिक्शा चालक ओमप्रकाश (40) करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए पहुंचे राममोहन (35) को भी करंट लग गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश मूलरूप से बिलारी के मऊ गांव का रहने वाले थे, जबकि राममोहन बदायूं के बिसौली के थे। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ मझोला के जयंतीपुर शिव नगर में किराये के मकान पर रहते थे और ई रिक्शा चलाते थे। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ओम प्रकाश ई रिक्शा चलाने के बाद उसे गैराज में खड़ा करने जा रहे थे। इसी दौरान बारिश पड़ने लगी। जयंतीपुर शिव नगर में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उसके पास ही गड्ढे में पानी भरा हुआ था। 

ई रिक्शा झुककर ट्रांसफार्मर से टच हुआ
लोगों ने बताया कि इसी दौरान एक बाइक सामने से आई। ओम प्रकाश ने ई रिक्शा बचाकर साइड में किया तो टायर गड्ढे में गिर गया और ई रिक्शा झुककर ट्रांसफार्मर से टच हो गया। इससे ई-रिक्शा में करंट दौड़ गया।

 
विज्ञापन

बचाने के लिए पहुंचे राममोहन भी करंट की चपेट में आए
ओमप्रकाश को करंट की चपेट में आया देखकर राममोहन बचाने के लिए पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे से अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली घर में दी और सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 

 

ओम प्रकाश के परिवार में पत्नी पुष्पा, तीन बेटे सुनील, लक्ष्मण और विक्की हैं। जबकि एक बेटी सोनी है। राममोहन के परिवार में पत्नी ज्योति यादव है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रामगोपाल की पत्नी ज्योति ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed