{"_id":"69db689010225590850d4e99","slug":"husband-beats-wife-to-death-in-sambhal-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मुझे घर बुला लो', पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, कत्ल से कुछ देर पहले ही महिला ने की थी मां से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मुझे घर बुला लो', पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, कत्ल से कुछ देर पहले ही महिला ने की थी मां से बात
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के संभल जिले में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
संभल में हत्या के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के संभल जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रजपुरा थाना इलाके के गांव सिंघौली कल्लू में रविवार की सुबह पति पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
सिंघौली कल्लू निवासी दुर्गेश का एक वर्ष पहले बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव विजयगढ़ी निवासी ज्योति (22) के साथ विवाह हुआ था। मृतका ने मां सकुंतला को सुबह सवा नौ बजे के करीब फोन पर पति द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी।
Trending Videos
सिंघौली कल्लू निवासी दुर्गेश का एक वर्ष पहले बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव विजयगढ़ी निवासी ज्योति (22) के साथ विवाह हुआ था। मृतका ने मां सकुंतला को सुबह सवा नौ बजे के करीब फोन पर पति द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही घर बुलाने को कहा था। एक घंटे बाद ही हत्या की खबर मिली। थाना प्रभारी ने बताया महिला की पीट पीटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने हत्या की घटना घरेलू विवाद में ही करने की बात स्वीकार की है।