{"_id":"6a65c2d3b3e7a2882801306e","slug":"johar-university-row-sp-mp-mohibullah-nadvi-skips-delegation-political-rift-with-azam-khan-family-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जौहर विवि के लिए गए प्रतिनिधिनंडल से सपा सांसद नदवी ने बनाई दूरी, चर्चा में आजम परिवार से राजनीतिक दूरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जौहर विवि के लिए गए प्रतिनिधिनंडल से सपा सांसद नदवी ने बनाई दूरी, चर्चा में आजम परिवार से राजनीतिक दूरियां
Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
सार
जौहर यूनिवर्सिटी के लिए रामपुर पहुंचे प्रतिनिधिनंडल से सपा सांसद नदवी ने दूरी बना ली। ऐसे में आजम खां परिवार से तकरार को बल मिल गया है। वहीं, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के प्रतिनिधि महबूब अली पाशा का कहना है कि सांसद की तबीयत ठीक नहीं थी
विज्ञापन
Johar University Row
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ सपा की मुहिम में सपा मुखिया के निर्देश पर जहां प्रदेश के आठ सांसद पहुंचे, वहीं रामपुर के ही सपा सांसद मोहिबुल्लाह की गैरमौजूदगी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।
भले ही सांसद से जुड़े लोग सांसद के न आने का कारण उनकी तबीयत का नासाज होना बता रहे हों लेकिन हर किसी की जुबां पर यही बात है कि सांसद के लिए इससे पहले यूनिवर्सिटी का गेट नहीं खोला गया था, इस कारण सांसद नाराज हैं।
सपा प्रतिनिधिमंडल के सांसद व अन्य सदस्य रामपुर पहुंचे लेकिन सांसद मोहिबुल्लाह नदवी कहीं नजर नहीं आए। इसे लेकर सपा खेमे में एक बार फिर सांसद नदवी और आजम खां के बीच राजनीतिक दूरियां चर्चा में हैं।

'वो दिल्ली में हैं, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी'
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कुछ दिन पहले सांसद नदवी जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका था, जबकि वह यूनिवर्सिटी के हित में ही गए थे, इस मामले के बाद उपजी नाराजगी को उनके प्रतिनिधिमंडल से दूरी बनाने का वास्तविक कारण माना जा रहा है। हालांकि सांसद के करीबी लोगों का कहना है कि वह दिल्ली में हैं, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, इसलिए वह रामपुर नहीं आ सके।

लोकसभा चुनाव से है आजम खां और नदवी के बीच खटास
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और पूर्व मंत्री आजम खां के बीच रिश्ते पहले से ही जगजाहिर हैं। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव से ही खटास है। सपा नेता आजम खां के खिलाफ बयानबाजी से सांसद चर्चा में रहते हैं। जौहर यूनिवर्सिटी विवाद सामने आने के बाद उन्होंने आरडीए का विरोध जताया था साथ ही वह पिछले दिनों रामपुर पहुंचे थे, लेकिन उस वक्त सांसद के लिए जौहर यूनिवर्सिटी का गेट नहीं खोला गया था, जिसके बाद से वह खफा नजर आ रहे थे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष ने सांसदों का प्रतिनिधि मंडल गठित किया था, जिसमें रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम भी था लेकिन जब शनिवार को यह प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा तो उसमें रामपुर के सांसद नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी ने एक बार सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया।
उनके समर्थक भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। सांसद की गैरहाजिरी से उनके समर्थकों में मायूसी भी देखने को मिली। वहीं, इसे सपा के भीतर चल रही खींचतान के रूप में देखी जा रही। हालांकि इस पूरे मामले पर सांसद नदवी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सांसद से संपर्क करने की कोशिश की,लेकिन उनसे फोन से संपर्क नहीं हो सका।
प्रतिनिधि बोले: तबीयत खराब होने से नहीं आ सके सांसद
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के प्रतिनिधि महबूब अली पाशा का कहना है कि सांसद की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर नहीं पहुंच सके। उन्होंने किसी भी तरह की राजनीतिक नाराजगी या मतभेद की बात से इन्कार किया।