सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kalash Yatra taken out on Navratri in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में नवरात्र पर निकाली कलशयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on Navratri in Kundarki
विज्ञापन
कुंदरकी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन कुंदरकी नगर में भक्तिभाव से महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां शामिल रही हैं। सिर पर कलश लिए महिलाएं देवी मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी।
Trending Videos

नवदुर्गा महिला मंडल के तत्वावधान कुंदरकी नगर के मोहल्ला पश्चिमी सादात स्थित काली माता के मंदिर से कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जोेकि नगर के मुख्य बाजार से होती हुई चामुंडा देवी थान पर पहुंची तो यहां पर परिक्रमा के बाद शोभायात्रा से भुर्जी वाली गली से होती हुई प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। महिलाओं ने शिवमंदिर में ही विधि विधान के साथ कलश स्थापित किए। शोभायात्रा में देवी मां के नौ स्वरूप की धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं हुई थीं। झांकियां की साजसज्जा में शिव कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा। शोभायात्रा में अध्यक्ष कुसुम वर्मा, उपाध्यक्ष मंजू ठाकुर, विमलेश दिवाकर, मधुवाला, मंजू तिवारी, रेनू अग्रवाल, आरती भटनागर, मुन्नी राजपूत, सुशील राजपूत, सरोज दिवाकर, मुन्नी दिवाकर, आशा वर्मा, रितु वर्मा, रजनी दिवाकर आदि रहे। वहीं प्रेमपाल दिवाकर, हरीश चंद्र शर्मा, डॉ इंद्र कुमार अग्रवाल, रमन भूषण, अजय अग्रवाल, बहोरन पाल, शिशुपाल सिंह, सुभाष सम्भुक, राजेश सागर, शोभित वाल्मीकि, प्रिंस चंद्रा, प्रमोद शर्मा आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को कस्बा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चामुंडा देवी थान पर की मां शैलपुत्री की पूजा, यज्ञ हुआ
कुंदरकी। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कुंदरकी में चामुंडा देवी थान पर माता दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। चामुंडा देवी थान पर यज्ञ का आयोजन किया जिसमें आरती और भजन प्रस्तुत किए गए। यज्ञ मे सुख समृद्धि के लिए आहुतियां दी गई। यज्ञ में श्योरज सिंह, सूरजपाल सिंह,अजय बाल्मीकि, रवि, राजीव अग्रवाल, मनोज सिंह, विनोद पुजारी, देव सिंह, जय गोपाल आर्य, रोहित दिवाकर, जगत दीवाकर, आदि रहे।
फोटो संख्या चार और पांच भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed