सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man called on pretext of showing property woman made an obscene video

सस्ती पड़ गई महंगी: प्रॉपर्टी दिखाने के नाम पर महिला ने डीलर को बुलाया, महिला ने अश्लील वीडियो बनाई; पीटा भी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला ने प्रॉपर्टी दिखाने के लिए उन्हें जिगर कॉलोनी चक्कर की मिलक बुलाया। वहां पहले से मौजूद निशा, मुस्कान, अमन, जावेद और वसीम ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जबरन कमरे में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो और फोटो बना लिए।

man called on pretext of showing property woman made an obscene video
महिला ने बनाए अश्लील वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर एक युवक को जाल में फंसाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 

Trending Videos

रामगंगा विहार निवासी पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार नवंबर 2025 में मीटिंग के दौरान उसके पति की मुलाकात एक महिला के साथ हुई। उसने सस्ते दाम पर प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा दिया और 20 हजार रुपये भी ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 24 फरवरी 2026 को महिला ने प्रॉपर्टी दिखाने के लिए उन्हें जिगर कॉलोनी चक्कर की मिलक बुलाया। वहां पहले से मौजूद निशा, मुस्कान, अमन, जावेद और वसीम ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जबरन कमरे में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। 

डर के कारण पीड़ित से ऑनलाइन 9500 रुपये और 400 रुपये ट्रांसफर कराए गए। बाद में रिश्तेदारों से रुपये मंगवाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed