सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Mourning in Sirsi over Khamenei death, procession taken out, Eid will not be celebrated in grief

Sambhal: खामेनेई के निधन पर सिरसी में मातम, बाजार बंद कर निकाला जुलूस, गम में नहीं मनाएंगे ईद

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 01 Mar 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

खामेनेई की मौत की खबर से सिरसी और असमोली क्षेत्र में शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने दुकानें बंद कर काले कपड़े पहनकर जुलूस निकाला और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। 

Sambhal: Mourning in Sirsi over Khamenei death, procession taken out, Eid will not be celebrated in grief
संभल में विरोध जताते शिया समुदाय के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत हो गई। इससे सिरसी में शिया समुदाय के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने शोक में अपनी दुकानें बंद करके गम का इजहार किया। जुलूस निकालकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Trending Videos


रविवार सुबह खामेनेई की माैत की खबर मिलते ही शिया समुदाय के लोग अपने घरों से निकल आए और काले कपड़े पहनकर गम का इजहार किया। सुबह दस बजे इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में बैठक हुई। इसमें उलेमाओं ने अमेरिका, इजराइल की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे। जुलूस मस्जिद शर्की सादात से मोहल्ला बाजार, स्टेशन रोड डाकखाने के सामने से होता हुआ मोहल्ला सादक सराय में इमाम बारगाह गर्बी और मोहल्ला चौधरियान में इमाम बारगाह इमाम रजा से स्टेशन रोड होता हुआ वापस पहुंचा।

उधर, असमोली क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में खामेनेई की निधन की पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान मौलाना ईसार हुसैन ने खामेनेई की मौत के गम में ईद नहीं मनाने का फैसला किया। तय किया गया कि ईद के त्योहार पर नए कपड़े नहीं पहने जाएंगे।

इसके अलावा किसी तरह की खुशी भी नहीं मनाई जाएगी। रस्म अदा करने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर काली पट्टी बांधकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी।

कैंडल मार्च पुलिस ने रद्द कराया
असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में लखनऊ के शिया धर्मगुरु के आह्वान पर खामेनेई की याद में आठ बजे से निकलने वाला कैंडल मार्च रद्द किया गया। पुलिस ने समय से पहले गांव पहुंचकर इसे रद्द कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed