सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A villager died after being hit by a tractor. A female employee riding a bike died after being hit by a truck.

Sambhal News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्रामीण की जान गईट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A villager died after being hit by a tractor. A female employee riding a bike died after being hit by a truck.
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड नया बाईपास टी-प्वाइंट के मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
Trending Videos

हादसे में बाइक सवार तहसील में तैनात महिला कर्मचारी मिथलेश (57) निवासी पंचशील कालोनी चंदौसी की मौत हो गई। जबकि भांजा बाल-बाल बचा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पंचशील कॉलोनी निवासी मिथलेश चंदौसी तहसील में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थीं। रविवार की सुबह वह दवा लेने के लिए अपनी कॉलोनी में रह रहे भांजे ध्रुव के साथ बाइक से मुरादाबाद गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटते समय बहजोई रोड स्थित टी-प्वाइंट पर चंदौसी की ओर मोड़ पर पहुंचे ही थे। उसी समय मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महिला उछल कर सड़क किनारे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से उतर गया। हादसे में महिला मिथलेश की मौत हो गई। हादसा देख चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। सूचना पाकर थाना बनियाठेर प्रभारी मनोज कुमार वर्मा और कोतवाली चंदौसी प्रभारी अनुज कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने ट्रक कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं मृतका मिथलेश दो बेटे प्रदीप व राजीव और बेटी पिंकी को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed