सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A report will be filed if a woman is coloured without her consent.

Sambhal News: बिना मर्जी महिला पर रंग डालने पर होगी रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A report will be filed if a woman is coloured without her consent.
विज्ञापन
धनारी। होली और रमजान के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को बालक दास बाबा की मढ़ी पर पुलिस द्वारा दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और हाल ही में हुई एक बच्चे की हत्या के मामले को लेकर चर्चा की गई।
Trending Videos

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने ग्रामीणों से बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे के अपहरण के बाद हत्या की घटना बेहद गंभीर है और आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले के खुलासे के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी महिला पर उसकी सहमति के बिना रंग डालना अपराध की श्रेणी में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थानों पर न निकले और कीचड़ की होली न खेली जाए, क्योंकि इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चे की हत्या की घटना को देखते हुए इस बार ध्वजा मेला आयोजित नहीं किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहे।
बैठक में राजेंद्र सिंह, रामसेवक, ज्ञानी सिंह, संजय कुमार गोला, ओमी, हरिशंकर, मुकेश कुशवाह, अजय कुमार, कृष्ण शर्मा, दयाराम, मेघपाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed