{"_id":"69a49db839ad2ad817013bdf","slug":"2493-patients-received-free-treatment-at-the-arogya-health-fair-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132761-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2493 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2493 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2493 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ। सबसे ज्यादा 485 त्वचा रोगी रहे।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 38 डॉक्टरों और 128 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1209 पुरुषों, 892 महिलाओं और 392 बच्चों का निशुल्क उपचार किया। बुखार के 277, त्वचा रोग के 485, दमा के 357, मधुमेह रोग के 102, नेत्र रोग के 14, उच्च रक्तचाप के 78 मरीज रहे। बुखार को लेकर 32 मरीजों की मलेरिया तथा 11 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 126 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत 179 लोगों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
Trending Videos