सब्सक्राइब करें

यूपी में जज के पिता की हत्या: एक फीट दूर से मारी गोली, उड़ा असद का भेजा; कातिल ने पहले ही बना लिया था ये प्लान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Mar 2026 04:16 PM IST
सार

मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या में हिस्ट्रीशीटर साले का दामाद और दोस्त गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने अपने बहनोई मो. असद की हत्या की योजना कई दिन पहले ही बना ली थी। उसने अपने परिवार को चार दिन पहले ही जम्मू कश्मीर भेज दिया था।

विज्ञापन
UP News judge father murdered son-in-law of History-sheeter brother-in-law and friend arrested
Asad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात असमा सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मो. असद (62) की हत्या में शनिवार को पुलिस ने उनके साले हिस्ट्रीशीटर जफर के दामाद मो. फैजान और उसके दोस्त आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया। 



पुलिस का दावा है कि दोनों हत्या की साजिश में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जफर का अपने छोटे भाई से विवाद चल रहा था। मो. असद छोटे साले के समर्थन में थे। इसी बात से जफर नाराज था। पुलिस जफर और उसके दो बेटों की तलाश में जुटी है।

Trending Videos
UP News judge father murdered son-in-law of History-sheeter brother-in-law and friend arrested
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या - फोटो : संवाद

सिविल लाइंस जिगर कॉलोनी निवासी एवं अलवीना बेकरी के संचालक की बेटी असमा सुल्ताना और लाजपत नगर निवासी दामाद मोहम्मद जुल्करनैन आलम जज हैं। दोनों बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News judge father murdered son-in-law of History-sheeter brother-in-law and friend arrested
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

दूसरी बेटी अलमस सुल्ताना अलीगढ़ विश्व विद्यालय में असिस्टेट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की मो. असद ने जिगर कॉलोनी में ही अपने घर के पास नमाज पढ़ी थी और रोजा इफ्तार किया था। इसके बाद वह अपने छोटे साले मुजाहिद उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली स्थित लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे।

UP News judge father murdered son-in-law of History-sheeter brother-in-law and friend arrested
मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या - फोटो : संवाद

असद के सिर में गोली मारकर हत्या की
नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे पर पीछे से बाइक से आए जफर हुसैन ने अपने बहनोई मो. असद के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में छोटे साले ने नागफनी के ढहरिया निवासी अपने बड़े भाई जफर हुसैन, इसके बेटे सैफुल जफर, हुसैन, जफर के दामाद मुगलपुरा के मोहल्ला कानून गोयान निवासी मो. फैजान कटघर निवासी आलमगीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
UP News judge father murdered son-in-law of History-sheeter brother-in-law and friend arrested
मुरादाबाद के हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

मो. फैजान और आलमगीर गिरफ्तार
शनिवार को पुलिस ने मो. फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मो. असद जफर और उसके परिवार की आर्थिक मदद करते थे। जफर के छोटे भाई का एक मकान आशियाना कॉलोनी में था। आरोप है कि धोखाधड़ी से जफर ने इस मकान को बेच दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed