{"_id":"69b9a9dd5d0ac342c90ecdf3","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-106305-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत सात ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका विवाह मार्च 2024 में संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में दान दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष कार की मांग करने लगा और इनी को लेक उत्पीड़न किया जाने लगा। विवाहिता का आरोप है कि कई बार उसे मारपीट कर मायके छोड़ दिया। पंचायत के बाद वापस ले जाने के बावजूद कोई बदलाव नही हुआ। आरोप है गर्भावस्था के दौरान पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। आरोप है की हाल ही में हुई पंचायत में भी आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे और विरोध करने पर मारपीट की। वहीं पूरे मामले में पीड़िता ने पति, सास ससुर समेत सात ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos