सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Illicit Trade Racket Busted at Budhbazaar Hotel; 14 People, Including Three Women, Arrested

Moradabad: बुधबाजार होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं सहित 14 लोग गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें मिली

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद देह व्यापार के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

Moradabad: Illicit Trade Racket Busted at Budhbazaar Hotel; 14 People, Including Three Women, Arrested
मुरादाबाद में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने शनिवार रात बुधबाजार स्थित होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन महिलाओं और 11 युवकों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

Trending Videos


गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल संचालक राहुल गुप्ता भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि राहुल गुप्ता महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाता था। पकड़ी गई महिलाओं में से दो दिल्ली तथा एक गोरखपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस को शक्ति वर्धक गोलियां मिलीं। इसके अतिरिक्त आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल पुलिस को बुधबाजार स्थित होटल में देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर शनिवार रात को विशेष टीम ने होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में लोगों को पकड़ा।

पुलिस ने मौके से शक्ति वर्धक गोलियां बरामद की हैंद्ध इसके अलावा, देह व्यापार से संबंधित अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस इस रैकेट के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed