{"_id":"69bff1002a7b02cb520c9a27","slug":"moradabad-supplied-weapons-and-bombs-as-far-as-uttarakhand-three-arrested-including-kingpin-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: उत्तराखंड तक करते थे हथियारों और बमों की सप्लाई, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, 102 कारतूस भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: उत्तराखंड तक करते थे हथियारों और बमों की सप्लाई, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, 102 कारतूस भी बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों के साथियों की तलाश की जा रही है।
मुरादाबाद में हथियारों की तस्करी करने वाले पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कटघर पुलिस ने डबल फाटक पुल के नीचे रविवार को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने 12 देशी बम, तीन तमंचे और 102 कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस उत्तराखंड के आरोपी की तलाश में जुटी है।
Trending Videos
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुबह कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार और सीओ को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध असलहा सप्लाई करने वाले डबल फाटक पुल के नीचे दस सराय चौकी क्षेत्र में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को बम और तमंचों के साथ हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12 देशी बम, .315 बोर के दो तमंचे और एक 12 बोर के तमंचे के अलावा 315 बोर की 60 कारतूस, 35 खोखा कारतूस और सात 12 बोर की कारतूस बरामद किया।
पकड़े गए लोगों में गिरोह का सरगना दुष्यंत उर्फ दीपक विकास नगर लाइन पार का रहने वाला है। पुलिस ने दीपक को पहले भी असलहा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की थी। इसी प्रकार दूसरा आरोपी ऋषभ शर्मा एकता कॉलोनी मझोला और अजीम गोवर्धनपुर मूंढापांडे का रहने वाला है।
आरोपियों ने बताया कि वह दीपक के कहने पर लोगों को असलहा और बम की सप्लाई करते थे। गिरोह के सरगना का एक साथी ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड) जिले के काशीपुर का रहने वाला है। पता चला कि यह गिरोह उत्तराखंड तक असलहों की सप्लाई करता है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन