{"_id":"69b6feec3079845ff30562a4","slug":"report-filed-against-seven-in-laws-including-husband-for-dowry-harassment-of-married-woman-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-106292-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत सात ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी 9 मई 2022 को संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र निवासी शोभित कुमार के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हुए और शादी बाद से ही उससे अतिरिक्त दहेज कि मांग कर प्रताड़ित करने लगे और छोटी छोटी बातों पर मारपीट, गाली-गलौज कर प्रताड़ित करते लगे।
28 अगस्त 2025 को उसने कुंदरकी थाने में इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था और अपनी ससुराल चली गई थी लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज 02 लाख रुपये व बुलेट बाइक मांग कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि बीती 05 फरवरी 26 को समय करीब 12 बजे उसके पति शोभित कुमार के अलावा सास शकुंतला, बबीता, रेनू, रिकि, प्रियंका और अनिकेत ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की और बच्चों ंसहित घर से निकाल दिया और कहने लगे कि जब तक अपने मायके से 02 लाख रुपये व बुलेट बाइक नहीं लेकर आएगी, तब तक वह अपने घर में नहीं रखेंगे और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया तब से वह बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos