सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Molestation of a minor; accused injured in encounter, constable shot

Sambhal: मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, गांव के बाहर मिली थी बेहोश; मुठभेड़ में आरोपी जख्मी, सिपाही को गोली लगी

संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बबराला पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sambhal: Molestation of a minor; accused injured in encounter, constable shot
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन कारतूस व तमंचे में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।




बृहस्पतिवार की शाम बालिका घर से गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया। देर शाम गांव के लोगों ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे बालिका के पड़े होने की सूचना दी। परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो बालिका बेसुध पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया, लेकिन शुक्रवार काे बालिका की हालत बिगड़ गई। बाद में परिवार के लोग उसे चंदौसी लेकर आए और यहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद एएसपी मनोज कुमार रावत, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा व थाना प्रभारी नितेश सहरावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी की थी।

परिवार वालों ने बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में गांव के ही संदीप का नाम प्रकाश में आया। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इसमें सिपाही भोलू घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed