सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tantric did wrong things with two sisters and mother

तांत्रिक ने मां-बेटियों को बनाया शिकार: अंधविश्वास की आड़ में लूटी आबरू, दादा ने किया दानव का चेहरा बेनकाब

संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

Tantric did wrong things with two sisters and mother
लाल घेरे में तांत्रिक और बेटियों की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरेठा गांव में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की जिंदगी अंधविश्वास के जाल में फंसाकर खराब कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक और मां दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos

मां से भी थे तांत्रिक के अवैध संबंध
आरोपी तांत्रिक महेंद्र सिंह गुरेठा गांव का ही निवासी है। वह गांव के एक धार्मिक स्थल के पास झाड़-फूंक का काम करता था। इसी दौरान उसका संपर्क पाकबड़ा निवासी एक महिला से हुआ। धीरे-धीरे आरोपी मां और महेंद्र सिंह के बीच अवैध संबंध बन गए। आरोप है कि जनवरी माह में मां झाड़-फूंक कराने के बहाने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को लेकर पास के जंगल में गई। वहां तांत्रिक महेंद्र सिंह ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने छोटी बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा और पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद दोनों बच्चियां काफी डरी-सहमी हुई थीं। बच्चियों के दादा को इस घटना की भनक लग गई। उन्होंने बिना देर किए मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला और तांत्रिक महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपियों ने कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी महिला लगातार तांत्रिक महेंद्र का बचाव कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed