{"_id":"69bc5fa2a74cd0835b06cce4","slug":"the-30-foot-shivalinga-became-the-main-attraction-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112836-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 30 फीट का शिवलिंग बना मुख्य आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 30 फीट का शिवलिंग बना मुख्य आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के तत्वाधान बृहस्पतिवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में पांच दिवसीय द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव दर्शन मेले की शुरूआत विधिवत ढंग से की गई। यहां श्रद्धालुओं के लिए मेले में 12 ज्योर्तिलिंगम के दर्शन और 30 फीट के शिवलिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
सुबह मेले की शुरूआत मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय कांठ के न्यायाधिकारी कुंवर सूर्यसैन सिंह ने फीता काटकर की। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। मुख्य आकर्षण 12 द्वादश ज्योर्तिलिंगम के समक्ष दीप प्रजवलित कर सभी को इनके दर्शन कराए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ज्ञान की सीख देता है, आज के युग में ज्ञान बहुत ही जरूरी है। राजयोगी ब्रह्मकुमारी शरद ने कार्यक्रम में पहुंचे नगर व क्षेत्र के लोगों को थ्री डी शो कुंभकरण जागरण भी दिखाया, जिसमें बताया गया कि आवश्यकताओं के इस दौर में मानव कैसे कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आईं राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी प्रभा दीदी ने ज्ञान योग पथ और व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी में जानकारी देते हुए संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। आयोजकों ने भगवान शिव के परिचय को बताते हुए ओम शांति का संदेश दिया। यहां नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गा का झांकी और 30 फिट के शिवलिंग भी आकर्षण कर केंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और महासचिव दीपक विश्नोई ने भी विचार व्यक्त किए। राजयोगी ब्रह्मकुमारी शरद ने बताया कि यह मेला 23 मार्च तक निरंतर चलेगा और प्रतिदिन अलग-अलग
गतिविधियां कराई जाएंगीं। इस मौके पर विजयवीर सिंह, कपिल कुमार, महावीर सिंह, सुगम पवार, संजीव कुमार, ममता विश्नोई, रीना, कीर्ति, जगराज सिंह, कोमल सिंह, सुधीर विश्नोई, विनीत विश्नोई, दीपमाला विश्नोई, राधेश्याम भुइयार, यशवीर सिंह, शीशराम सिंह, चरन सिंह देशवाल, सर्वेश आदि रहे।
Trending Videos