{"_id":"69bc5d2e68adc3d89e022a3f","slug":"two-friends-who-had-come-from-hyderabad-to-celebrate-eid-died-in-an-accident-bilari-news-c-277-1-smbd1007-112835-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हैदराबाद से ईद मनाने आए दो दोस्तों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हैदराबाद से ईद मनाने आए दो दोस्तों की हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। थाना क्षेत्र में अमरोहा रोड पर बुधवार की रात बाइक सवार तेहेरे-चचेरे भाइयों सहित तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों ईद का त्योहार मनाने अपने घर आए थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला नसीराबाद निवासी मो. शाकिब (22) , आजम (20) हैदराबाद में और यहीं के मोहल्ला जुमे का बाजार निवासी पूर्व सभासद वकील अहमद का बेटा अय्यूब (22) गुजरात के सूरत में शीशे का काम करते थे। तीनों वहां से ईद का त्योहार मनाने के लिए उमरी कलां अपने-अपने घर आए थे। बुधवार की रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ईद की खरीदारी करने के लिए कांठ आ रहे थे। जब यह कांठ-अमरोहा रोड पर नगर पंचायत उमरी कलां की कान्हा गोशाला के सामने करूला नदी के पुल पर पहुंचे तो कोई अज्ञात वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। इस हादसे में जहां मो. शाकिब और उसके दोस्त आजम की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं अय्यूब गंभीर रूप से घायल हो गया। पता लगने पर तीनों के परिजन व कस्बे के तमाम लोग मौके पर आ गए, वहीं कांठ पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने अय्यूब को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वाले मो. शाकिब के पिता मो. हनीफ अहमद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
शाकिब और आजम घरों में ईद की खुशियां मातम में बदलीं
कांठ। हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद शाकिब और आजम के परिवारों में ईद के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मोहम्मद शाकिब अपने पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा और अभी अविवाहित था। वहीं आजम भी पांच भाई-बहन में चौथे नंबर का था। इसकी भी अभी शादी नहीं हुई थी। घायल अय्यूब के पिता वकील अहमद ने बताया कि उनका बेटा अय्यूब और हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद शाकिब सगे तहेरे-चचेरे भाई हैं। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। संवाद
गमगीन माहौल में दो दोस्तों के शव किए सुपुर्दे खाक
कांठ। सड़क हादसे में मरे बाइक सवार मोहम्मद शाकिब और आजम के शव बृहस्पतिवार को जब पोस्टमार्टम से घर आए तो परिजनों में कोहराम मच गया। नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली, युवा नेता मोहम्मद आजम अली, सपा जिला महासचिव फुरकान अली, सभासद अतीकुर्रहमान, मास्टर शमीम अहमद आदि तमाम लोगों ने दोनों के घर पहुंचकर दुखी परिजनों को ढंढस बंधाया। दोपहर को दोनों दोस्तों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। संवाद
Trending Videos