{"_id":"6a2f021afc5f06e1ce022a07","slug":"two-youths-shot-over-a-feud-one-dead-commotion-ensues-kanth-news-c-307-1-smbd1005-106900-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंजिश के चलते दो युवकों को गोली मारी, एक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंजिश के चलते दो युवकों को गोली मारी, एक की मौत, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम खिताबपुर उर्फ खनूपुरा में रविवार की सुबह साढ़े छह बजे घर से सामने खड़े अंकित जाटव (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने एक अन्य युवक आशीष चौधरी (35) को भी गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जब शव उठाने की कोशिश की तो परिजनों से उनकी नोकझोंक हुई। इस बीच पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। घटना का कारण मुकदमे का विवाद बताया जा रहा है।
ग्राम खिताबपुर उर्फ खनूपुरा निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह उसका छोटा भाई अंकित घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी समय गांव के रहने वाले निखिल चौधरी, उसके भाई विशाल चौधरी और चाचा रामवीर चौधरी हाथों में तमंचे लेकर आए। जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए कहा कि एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे के फैसला नहीं करोगे तो तेरी जिंदगी समाप्त कर देंगे।
इस बीच विशाल ने गोली चलाई लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद उसके भाई निखिल ने अंकित को लक्ष्य कर फायरिंग की। गोली गर्दन पर लगी और अंकित ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ सुखवीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा आशीष कुमार सुबह गोबर उतारने गया था। इसी समय निखिल और विशाल ने घेरकर रंजिश के चलते उसके बेटे के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों ने बेटे को लक्ष्य कर तमंचे से गोली चलाई। गोली आशीष के सिर में लगी। परिजनों ने उसे कॉसमॉस स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने निखिल चौधरी, विशाल चौधरी और रामवीर चौधरी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम के साथ एसएसपी सतपाल अंतिल एवं एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। एसएसपी ने परिजनों को भरोसा दिया कि हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में एसपी देहात ने थाना प्रभारी थाना प्रभारी हंबीर सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं।