{"_id":"6a438fb68b536d219c0f2b5a","slug":"woman-along-with-her-son-kidnapped-an-innocent-child-in-amroha-she-was-child-paternal-aunt-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सगी ताई ने बेटे के साथ मिलकर किया मासूम का अपहरण, बेहोशी की हालत में गजरौला से मुरादाबाद ले जाकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सगी ताई ने बेटे के साथ मिलकर किया मासूम का अपहरण, बेहोशी की हालत में गजरौला से मुरादाबाद ले जाकर फेंका
Tue, 30 Jun 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:19 PM IST
सार
यूपी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सगी ताई ने बेटे के साथ मिलकर मासूम का अपहरण कर लिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर बेहोशी की हालत में बच्चे को जंगल में फेंककर भाग गए। आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गजराैला में जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के गजरौला में महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने सगे देवर के पांच साल के बेटे का अपहरण कर लिया। पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर आरोपी महिला मासूम को बेहोशी की हालत में जंगल में फेंककर भाग गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा सूर्यांश (5) रविवार की सुबह करीब 10 बजे पोलियो की दवाई पीने गया था। वहां से वापस आकर वह घर के पास खेलने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान उसकी भाभी सरिता और भतीजा उसके बेटे का अपहरण कर ले गए। काफी देर तक बेटा नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद आरोपी भतीजा उसके बेटे को मुरादाबाद ले गया, लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने मासूम को रहमापुर के जंगल में ज्यारत के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और भाग गया।
विज्ञापन
परिजन मासूम को लेकर थाने आए। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सरिता व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै। बालक सकुशल मिल गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।