{"_id":"6a650f61e3339a66e60fbbd5","slug":"15-child-laborers-rescued-action-to-be-taken-against-employers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-176705-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 15 बाल श्रमिक कराए मुक्त, सेवायोजकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 15 बाल श्रमिक कराए मुक्त, सेवायोजकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई के तहत अलग-अलग प्रतिष्ठान पर हुई छापेमारी के दौरान 15 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान सेवायोजकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ के निर्देशन में अभियान चलाया गया। बताया कि छापेमारी में 15 बाल श्रमिक मुक्त कराए गए। जिनमें छह खतरनाक श्रेणी जिसमें इशा बेकरी, अरमान होटल एवं हयात होटल पर निरीक्षण टिप्पणी देते हुए विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
भोपा रोड, आर्य समाज रोड, रेलवे स्टेशन रोड एवं भोपा बस स्टैंड पर नौ किशोर बालक चिह्नित करते हुए निरीक्षण टिप्पणी की कार्रवाई की गई।
श्रम परिवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह ने कहा कि यह अभियान 31 अगस्त तक निरंतर चलता रहेगा। स्वैच्छिक संगठन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था, ग्रामीण समाज विकास केंद्र गजेंद्र सिंह, थाना मानव तस्करी विरोधी प्रभारी सत्येंद्र नागर, चाइल्ड हेल्पलाइन से कोऑर्डिनेटर सचिन, राजीव एवं अजय, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था से अमित कुमार शामिल रहे।