{"_id":"6a2e94e519462f252c0dd107","slug":"a-ghat-will-be-built-in-the-name-of-saint-kabir-das-in-shuktirtha-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-173539-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में संत कबीर दास के नाम पर होगा घाट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में संत कबीर दास के नाम पर होगा घाट का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पौराणिक धर्मनगरी शुकतीर्थ में संत कबीर दास के नाम पर घाट का निर्माण कराया जाएगा। शुकतीर्थ विकास परिषद की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में धर्मनगरी में बाणगंगा किनारे 240 मीटर लंबे गंगा घाट का निर्माण कराया गया है। घाट निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आई है। जबकि करीब ही चार आरती स्थलों का निर्माण भी लगभग पूर्ण हो चुका है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विकास परिषद की ओर से अन्य निर्माण और विकास कार्यो के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिनमें बाणगंगा पर संत कबीर दास के नाम पर एक ओर घाट निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रस्ताव तैयार कर भेजे जा रहे हैं। स्वीकृति उपरांत पर्यटन विभाग की ओर से विस्तृत कार्य योजना बनवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि धर्मनगरी में अभी कई निर्माण और विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनमें दो मंजिला पर्यटन सुविधा केंद्र भी शामिल है। बताया कि सीएंडडीएस की ओर से निर्माणाधीन पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।